शिरोमणि अकाली दल ने भी जालंधर पश्चिम से अपने उम्मीदवार की घोषणा की
Punjab ujala news : शिरोमणि अकाली दल ने भी जालंधर पश्चिम से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. दिवंगत जत्थेदार प्रीतम सिंह की पत्नी सुरजीत कौर अकाली दल की उम्मीदवार होंगी.इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ नेता बीबी जागीर कौर ने बताया कि इस संबंध में फैसला पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा गठित चार सदस्यीय कमेटी ने लिया है.
बीबी जागीर कौर ने कहा कि बीबी सुरजीत कौर पंथक पृष्ठभूमि से हैं और उनके दिवंगत पति-जत्थेदार प्रीतम सिंह कभी पार्षद थे। उन्होंने कहा कि सुरजीत कौर खुद अपने सामाजिक कार्यों और समाज सेवा के लिए जानी जाती हैं। “मुझे विश्वास है कि लोग जालंधर पश्चिम के एक मेहनती पार्टी नेता का समर्थन करेंगे।
इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए महेंद्र भगत को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि भाजपा ने शीतल अंगुराल को टिकट दिया है।
