Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • 17 जिलों में 3 दिनों के लिए ऑरेंज हीटवेव अलर्ट

17 जिलों में 3 दिनों के लिए ऑरेंज हीटवेव अलर्ट

Punjab ujala news : पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम को लेकर अहम खबर आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार से मंगलवार तक मौसम शुष्क रहेगा और पांच दिनों के लिए ऑरेंज हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन 19 जून से मौसम बदल सकता है. बता दें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन पारा अभी भी सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर बना हुआ है. अबोहर में सबसे अधिक तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब के 17 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर, मालेरकोटला शामिल हैं।