Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • TMC वर्कर से मारपीट, गोली भी मारी

TMC वर्कर से मारपीट, गोली भी मारी

Punjab ujala news : पश्चिम बंगाल के बसीरहाट मे एक तृणमूल कर्मी की कपिटाई के बाद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। तृणमूल कर्मी अल्ताफ माली गंभीर अवस्था में बसीरहाट के महकमा अस्पताल मे भर्ती है। उत्तर 24 परगना बासीरहाट थाना के पीफा ग्राम पंचायत के पांस तल्ला इलाके मे शुक्रवार रात साढ़े 7 बजे तृणमूल कर्मी अल्ताफ माली को कई लोगों ने घेर कर पहले तो बेरहमी से पिटाई की और उसके ऊपर गोली चलाई, जिसके बाद वह लोग फरार हो गए। घायल को आनन -फानन मे बसीरहाट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं इलाके से बम भी बरामद हुए हैं, जिसको लेकर इलाके के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया है, जिस प्रदर्शन के बाद पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।