Search for:
  • Home/
  • India/
  • गर्मी में आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम

गर्मी में आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम

Punjab ujala news : एक तरफ जहां लगातार पड़ रही गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है, वहीं अब इस गर्मी ने लोगों की जेब पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गर्मी के कारण सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ा है.

भीषण गर्मी के कारण सब्जी बाजार में सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं, अगर प्याज की बात करें तो 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाले प्याज की कीमत आज 45 से 50 रुपये प्रति किलो हो गई है. जिस टमाटर की कीमत 10 रुपये प्रति किलो थी, आज उसका रेट बढ़कर 25 रुपये प्रति किलो हो गया है. इसी तरह अन्य सब्जियों के रेट में भी 5 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.