दिल्ली में बॉयलर फटा, 3 लोग जिंदा जले
Punjab ujala news : दिल्ली में नरेला स्थित भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में फूड फैक्ट्री में बॉयलर फट गया, जिससे भीषण आग लग गई। आग में जिंदा जलने से 3 लोग मारे गए। वहीं 7 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। हादसा आज सुबह करीब 3 बजे हुआ। घायलों को सत्यवादी राजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बॉयलर फटने से गैस लीक हुई, जिसकी वजह से आग लगने की आशंका पुलिस ने जताई है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।