Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़

पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला के निहामा क्षेत्र में सोमवार (3 जून) की सुबह आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के निहामा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ हुई। माना जा रहा है कि टीआरएफ (लश्कर-ए-तैयबा) से जुड़े दो आतंकवादी फंसे हुए हैं। इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है।