Search for:
  • Home/
  • Political/
  • Punjab News : कल से इस तारीख तक नहीं खुलेंगे शराब के ठेके, पढे़

Punjab News : कल से इस तारीख तक नहीं खुलेंगे शराब के ठेके, पढे़

Punjab ujala news : पंजाब में 1 जून को आखिरी चरण की वोटिंग होनी है पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए छुट्टी का फैसला लिया गया है और साथ ही साथ कुछ खास बाते भी ऐलान की है।

4 दिन बंद रहेंगे ठेके

आपको बता दे कि उन्होंने यह ऐलान किया कि चुनावों को देखते हुए 30 मई से 1 जून तक ड्राई डे रखेंगे। जिसका मतलब है कि इन 3 दिनों तक शराब के ठेके बंद रहेंगे। वहीं इसके बाद फिर 4 जून को नतीजों वाले दिन भी ड्राई डे रहेगा।

रेस्टोरेंट और पबों के भी सख्त निर्देश

इसी के साथ ही रेस्टोरेंट, पबों वालों को भी सख्त निर्देश जारी हुए हैं। रेस्टोरेंटों, क्लब, सी.एस.डी. कंटीन, दुकानों या सार्वजनिक स्थानों पर न तो शराब बेची जाएगी और न ही स्टॉक जमा किया जाएगा। बिना लाइसेंस वाले स्थानों पर यह आदेश सख्ती से लागू किए जाएंगे।