Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • Weather : गर्मी से राहत, 3 दिन बारिश का अनुमान

Weather : गर्मी से राहत, 3 दिन बारिश का अनुमान

Punjab ujala news : उत्तर भारत में गर्मी ने अपना कहर बरपा रखा है। गर्मी के कारण लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग (PunjabWeather) ने राहत की खबर दी है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में बारिश होगी। पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ में 1 जून से मौसम बदल सकता है।

ऐसे में आपको गर्मी से राहत मिलेगी. हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक 29 मई को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हो सकती है. इसी तरह, 30 मई को मध्य पहाड़ी और ऊपरी इलाकों में और 1 जून को पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है। इसका असर पंजाब पर भी देखने को मिल सकता है.