Search for:
  • Home/
  • Political/
  • नामांकन दाखिल करने के लिए जेल में बंद अमृतपाल ने मांगी रिहाई

नामांकन दाखिल करने के लिए जेल में बंद अमृतपाल ने मांगी रिहाई

Punjab ujala news : एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें अमृतपाल ने नामांकन की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 7 दिनों के लिए प्रोविजनल रिलीज की इजाजत मांगी है।

बता दें कि जेल में बंद अमृतपाल खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसीलिए वे नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से 7 दिन की प्रोविजनल रिलीज की मांग कर रहे हैं.

14 मई तक भरे जाएंगे नामांकन
बता दें कि पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 14 मई तक अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं जबकि नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है।