उत्तर प्रदेश में जिंदा जलाकर युवक की हत्या
Punjab ujala news P, : उत्तर प्रदेश के नवादा में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करके उसे जिंदा जला कर मार दिया गया। घटना बुधवार दोपहर की है। कौआकोल थाना क्षेत्र के रानी गदर और दानिया जंगल के बीच वारदात अंजाम दी गई। सीमांकन तय करने में बिहार एवं झारखंड की पुलिस को 24 घंटे लग गए।
आखिरकार बिहार सीमा में घटना होने की बात सामने आई है। कौआकोल थाना पुलिस ने गुरुवार देररात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान झारखंड के गामा थाना क्षेत्र के डुमरझारा के सोमर साव निवासी 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई।वहीं हत्या के बारे में परिजन साफ-साफ कुछ नहीं बता पा रहे हैं और न ही पुलिस कुछ बोल रही है।
