Search for:
  • Home/
  • India/
  • पश्चिम बंगाल में BJP उम्मीदवार और TMC बूथ अध्यक्ष में झड़प

पश्चिम बंगाल में BJP उम्मीदवार और TMC बूथ अध्यक्ष में झड़प

Punjab ujala news : 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को शुरू हो चुका है. आज कुल 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. बता दें कि गुजरात की सूरत सीट बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला. इस बीच पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र पर टीएमसी के एक बूथ अध्यक्ष की भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष से झड़प हो गई. धनंजय घोष ने कहा, ”मैं बीजेपी का उम्मीदवार हूं और मुझे टीएमसी के बूथ एजेंट ने धमकी दी है…अगर एक उम्मीदवार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा सकता है, तो आम लोगों के साथ क्या हो सकता है. हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे…”

तीसरे चरण में गोवा की 2 सीटें, गुजरात की 25 सीटें, छत्तीसगढ़ की 7 सीटें और कर्नाटक की 14 सीटों पर मुकाबला होगा. इसके साथ ही इन राज्यों में चुनाव संपन्न हो जायेंगे. इससे पहले, 26 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान कर्नाटक की 14 सीटों पर चुनाव हुआ था. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में दो लोकसभा सीटों के लिए भी मंगलवार को मतदान होना है. इनके अलावा असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटों के लिए मतदान होगा. जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए मतदान की तारीख छठे चरण में 25 मई को पुनर्निर्धारित की गई है.