Search for:
  • Home/
  • India/
  • वोटिंग से चंद घंटों पहले MP में सियासी गठजोड़

वोटिंग से चंद घंटों पहले MP में सियासी गठजोड़

Punjab ujala news : मध्य प्रदेश में वोटिंग से चंद घंटों पहले एक सियासी गठजोड़ हुआ है। निर्दलीय उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह पाल ने चुनावी रण छोड़ दिया है। महेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक को समर्थन दिया। इसके लिए कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के निवास पर दोनों की मुलाकात हुई।

प्रवीण पाठक को समर्थन देने पहुंचे महेंद्र प्रताप सिंह पाल ने कांग्रेस भी जॉइन कर ली है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद महेंद्र ने कुशवाह समाज के खिलाफ बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने और कांग्रेस जॉइन करने का फैसला पाल समाज पर कुशवाहा समाज द्वारा किए जा रहे अत्याचारों से तंग आकर लिया।