मशहूर मॉडल की लंग कैंसर से हुई मौत
मशहूर मॉडल और पूर्व पेज 3 गर्ल एंजेला जे का भी निधन हो गया है। एंजेला जे के निधन से हर कोई बेहद दुखी है और उनके लिए दुआ कर रहा है। अभी बर्नार्ड हिल के जाने का गम कम नहीं हुआ था कि एंजेला के निधन की खबर आ गई।
लंग्स कैंसर ने ली एंजेला की जान
जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि एंजेला जे को लंग्स कैंसर था और इस गंभीर बीमारी की वजह से बीते दिन उनकी जान चली गई। इस दौरान उनके पति केन भी उनके साथ थे। साल 1980 में एंजेला को ‘द सन’ के मुख्य पन्नों पर देखा गया था। एंजेला लींग्री ब्रांड गोस्सार्ड का भी चेहरा थीं और उन्होंने बॉक्सर हेनरी कूपर के साथ उनके ब्रूट आफ्टरशेव विज्ञापनों के लिए काम किया था।
