Search for:
  • Home/
  • Political/
  • पटियाला में CM मान ने किया रोड शो

पटियाला में CM मान ने किया रोड शो

Punjab ujala news मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को पटियाला पहुंचे और आप उम्मीदवार डा. बलबीर सिंह के लिए प्रचार किया। उन्होंने त्रिपुरी में एक बड़ा रोड शो निकाला। लोगों की जोरदार तालियों के बीच मान ने कहा, ‘पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0।’ पटियाला में लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब के लोग एक बार फिर ‘झाड़’ का बटन दबाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों से मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए आभारी हैं, क्योंकि यही प्यार उन्हें और परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब के लोगों ने उन पर भरोसा किया और बड़ी जिम्मेदारी दी। अब 2024 में 43,000 सरकारी नौकरियां देने के बाद वह लोगों के बीच हैं। आज 90 फीसदी घरों का बिजली बिल शून्य है।

पंजाब के कोने-कोने तक पहली बार ल्ल शेष पृष्ठ 2 पर ल्ल शेष पृष्ठ 2 पर नहर का पानी मिल रहा है। इसके अलावा ‘हमारी’ सरकार शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि दे रही है। भगवंत सिंह मान ने परंपरागत पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने शासन में सरकारी संपत्तियों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेच देते थे। आप सरकार पहली सरकार है जो लोगों के लिए संपत्तियां खरीद रही है। ‘हमने’ जीवीके थर्मल पावर प्लांट खरीदा। अब यह पावर प्लांट पंजाब के घरों और खेतों को मुफ्त बिजली देने में योगदान दे रहा है।