सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह चुनाव लड़ेंगे या नहीं? पढ़े
Punjab ujala news पंजाब के मशहूर सिंगर रहे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के अटकलों की बीच सोमवार को कांग्रेस के नेताओं ने मुलाकात की. पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा में बलकौर सिंह से मुलाकात की.
इसे लेकर प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आज मूसा गांव में बलकौर सिंह से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की.”बाजवा ने आगे लिखा, “इस अवसर पर बलकौर सिंह और चमकौर सिंह सिद्धू अपने साथियों के साथ लोकसभा क्षेत्र बठिंडा से कांग्रेस पार्टी और सीनियर के साथ खड़े रहे. साथ ही जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को समर्थन देने का वादा किया. मैं विश्वास दिलाता हूं कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई में हम हमेशा उनके साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे.”
