Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब : दिन चढ़ते ही कई जगहों पर बारिश

पंजाब : दिन चढ़ते ही कई जगहों पर बारिश

Punjab ujala news : देशभर में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. कई राज्यों में पारा अब 45 के पार या इसके करीब पहुंच गया है. इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए रेड हीट अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देश के कई अन्य हिस्सों में भी लू चलने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि पंजाब, हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में घने बादल छाए हुए हैं. कई जगहों पर बारिश की भी खबर है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं

आज यानी 29 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है. पंजाब में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कई जगहों पर बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं. कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी खबर है. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में ऐसा मौसम 30 अप्रैल तक रह सकता है.