Search for:
  • Home/
  • India/
  • चेन्नई ने हैदराबाद को हराकर पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग

चेन्नई ने हैदराबाद को हराकर पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग

Punjab ujala news : आईपीएल 2024 का 46वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला गया. यह मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया. चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन एक बार फिर सनराइजर्स अपना इतिहास दोहराते नजर आए. वह 200 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी, जिसके चलते चेन्नई ने इस मैच को 78 रनों से जीत लिया.

सुपर किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
इस जीत के साथ, चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में छठे से तीसरे नंबर पर पहुंच गई. आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे से चौथे नंबर पर खिसक गई. चीजें अब दिलचस्प होती जा रही हैं क्योंकि पांच टीमें 10 अंकों पर अटकी हुई हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स पांच जीत हासिल कर चुकी हैं.

रैंकटीममैचजीतहारनेट रन रेटपॉइंट्स
1आरआर981+0.69416
2केकेआर853+0.97210
3सीएसके954+0.81010
4एसआरएच954+0.07510
5एलएसजी954+0.05910
6डीसी1055-0.27610
7जीटी1046-1.1138
8पीबीकेएस936-0.1876
9एमआई936-0.2616
10आरसीबी1037-0.4156
चेन्नई की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का सूरत-ए-हाल