पंजाब में पूर्व CM के आपत्तिजनक पोस्टर, पढ़े
जालंधर से पूर्व सांसद स्व. संतोख सिंह चौधरी के परिवार और पूर्व सीएम व जालंधर लोकसभा से कांग्रेस कैंडिडेट चरणजीत सिंह चन्नी के बीच चल रहे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। फिल्लौर हलके से विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी ने चरणजीत सिंह चन्नी की कुछ आपत्तिजनक फोटो शेयर किए हैं जिसमें चन्नी एक महिला की पीठ पर हाथ रखे हुए हैं।
साथ ही पोस्टर पर लिखा है कि सावधान-होशियार, बचो बचो बचो। ये हैं चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार।बताया गया है कि ये पोस्टर फिल्लौर में लगाए गए थे, लेकिन कुछ देर बाद ही उतार दिए गए।
पूर्व विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी ने कहा- “चन्नी का पिछला दुर्व्यवहार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं। चन्नी नैतिक रूप से भ्रष्ट व्यक्ति हैं और उन पर अशोभनीय कृत्यों का आरोप लगाया गया है। उक्त पोस्टर से पता चलता है कि वह कांग्रेस और लोगों के लिए कितने समर्पित हैं।चन्नी के चुनाव आयोजक जहां ‘जालंधर शहर में चन्नी लहर’ का सपना देख रहे हैं, वहीं जालंधर की महिलाओं का नारा है ‘घर-घर दे में चल्ली गल, चन्नी करदा गंदी गल’। चन्नी का असली चेहरा और चरित्र अब जालंधर हलके का हर व्यक्ति जानता है।”
