Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • भीषण सड़क हादसे में कार सवार 10 लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसे में कार सवार 10 लोगों की मौत

Punjab ujala news : गुजरात के नडियाद में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर कार ने एक ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई.स्थानीय पुलिस का कहना है कि कार में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. वहीं, एक अन्य शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे की सूचना मिलने के बाद दो एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं. एक्सप्रेस हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया.हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। इस हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है. लापरवाही की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.