पंजाब के ट्रैवल एजेंट विनय हरी के ऑफिस में आग
Punjab ujala news : पंजाब के सबसे चर्चित ट्रैवल एजेंट विनय हरी के जालंधर स्थित लग्जरी ऑफिस में रविवार देर रात आग लग गई। आग लगने से लोगों के पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना का पता चलते ही विनय हरी खुद मौके पर पहुंचे। ऑफिस में आग लगी देख वह खूब रोए।करीब 30 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। पानी के साथ फोम भी यूज की गई। 3.45 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह पौने 4 बजे आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
