Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • विजिलेंस ने बीडीपीओ को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

विजिलेंस ने बीडीपीओ को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Punjab ujala news पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान लुधियाना के पक्खोवाल में तैनात ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) गुरमुख सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पंचायत अधिकारी को ब्लॉक पखोवाल, लुधियाना में तैनात पंचायत सचिव परमजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी उसका और उसी कार्यालय में काम करने वाले तीन अन्य पंचायत सचिवों का वेतन जारी करने के बदले में उससे 35000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि अब तक उन्होंने आपसी चंदा कर 30 हजार रुपये जुटा लिए हैं, लेकिन वे रिश्वत नहीं देना चाहते।