13 से 15 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान
Punjab ujala news : इस समय देश के कई राज्यों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है. कई राज्यों में तापमान 40 के पार भी पहुंच गया.इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तर-पूर्व भारत में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में 13 से 15 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना है।
विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, यूपी समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13 से 15 अप्रैल तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
