Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब के 4 जिलों में बारिश की चेतावनी

पंजाब के 4 जिलों में बारिश की चेतावनी

Punjab ujala news : पंजाब में इस सप्ताह दो बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर देखने को मिलने वाला है। जिसमें से पहला पश्चिमी विक्षोभ आज एक्टिव हुआ है। जिसके चलते पंजाब के 4 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरे पश्चिमी विक्षोभ 13 अप्रैल को पंजाब से टकराएगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर और गुरदासपुर में कुछ जगहों पर सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। जिसके चलते दिन के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।