Search for:
  • Home/
  • India/
  • BJP ने चंडीगढ़ से उम्मीदवार की घोषणा की

BJP ने चंडीगढ़ से उम्मीदवार की घोषणा की

Punab ujala news : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने चंडीगढ़ से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है. बीजेपी ने चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी चंडीगढ़ से सामने आया था, चर्चा थी कि बीजेपी चंडीगढ़ से कंगना पर दांव लगा सकती है, लेकिन अब संजय टंडन का नाम फाइनल हो गया है.

संजय टंडन (SanjayTondon बीजेपी कैंडिडेट चंडीगढ़) लंबे समय से चंडीगढ़ बीजेपी से जुड़े हुए हैं। वह बीजेपी नेता बलरामजी दास टंडन के बेटे हैं। आपको बता दें कि बलरामजी दास टंडन पंजाब में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और मध्य प्रदेश और बिहार के राज्यपाल भी रह चुके हैं.