तिहाड़ जेल में रहेंगे केजरीवाल, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका
Punjab ujala news : दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुनाया है।हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की याचिका खारिज कर दी है. इसलिए अरविंद केजरीवाल को फिलहाल तिहाड़ जेल में ही रहना होगा.
दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा:
* यह याचिका जमानत के लिए नहीं बल्कि हिरासत को चुनौती देने के लिए है. याचिकाकर्ता का कहना था कि उनकी गिरफ्तारी गलत है.
*ईडी के तथ्यों के मुताबिक केजरीवाल इस घोटाले की साजिश में शामिल हैं.
* हाई कोर्ट ने कहा कि इस मामले में कई बयान दर्ज किए जा चुके हैं.
* ईडी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल व्यक्तिगत रूप से और आप संयोजक के तौर पर शामिल थे।
