Search for:
  • Home/
  • India/
  • धोनी का दिखा पुराना अंदाज़, गायकवाड़ को बनाया जीत का हीरो

धोनी का दिखा पुराना अंदाज़, गायकवाड़ को बनाया जीत का हीरो

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस बेताब थे माही की धमाकेदार पारी देखने के लिए. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब धोनी 17वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए, तो हर किसी को यही लगा कि वो ही मैच खत्म करेंगे. मगर, धोनी ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने सबको चौंका दिया!

माही का चौकाने वाला फैसला
चेन्नई को सिर्फ 3 रन चाहिए थे जीत के लिए. लेकिन बैटिंग के लिए उतरे धोनी ने आखिरी गेंद को डिफेंस कर लिया और अगले ओवर में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को स्ट्राइक पर आने का मौका, जिससे वह मैच खत्म कर सकें. ये वाकया आपको थोड़ा जाना पहचाना लग रहा है, ना?

धोनी का जाना पहचाना अंदाज
कुछ ऐसा ही हुआ था 10 साल पहले वर्ल्ड कप में! तब भी धोनी ने आखिरी ओवर में विराट कोहली को स्ट्राइक दे दी थी, जिसके बाद कोहली ने शानदार चौका लगाकर भारत को फाइनल में पहुंचा दिया था. उसी तरह, इस बार भी गायकवाड़ ने धोनी के भरोसे को सलाम किया. अगले ओवर में सिर्फ 2 रन चाहिए थे. धोनी ने फिर एक रन लेकर स्ट्राइक गायकवाड़ को वापस दे दी. गायकवाड़ ने देर न करते हुए अगली ही गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया, और चेन्नई को शानदार जीत दिलाई. गौर करने वाली बात ये है कि गायकवाड़ ने इस मैच में अकेले ही चेन्नई को संभाला और अपना पहला अर्धशतक भी लगाया था.