Search for:
  • Home/
  • Political/
  • एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के पिता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के पिता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Punjab ujalaa news :शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची में पंजाब में और तीन सीट के लिए सोमवार को उम्मीदवारों की घोषणा की. पार्टी ने मारे गए गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के पिता को फिरोजपुर से टिकट दिया है. सिमरनजीत सिंह मान नीत पार्टी ने उनके बेटे इमान सिंह मान को अमृतसर और हरपाल संह बलेर को खदूर साहिब से उम्मीदवार बनाया है.

शिअद (अमृतसर) ने पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त निरीक्षक भूपिंदर सिंह भुल्लर को फिरोजपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है. उनका बेटा जयपाल भुल्लर अन्य गैंगस्टर के साथ 2021 में कोलकाता में पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारा गया था. जयपाल के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 40 से अधिक आपराधिक मामले थे.सिमरनजीत सिंह मान संगरूर से मौजूदा सांसद हैं. पार्टी ने पिछले महीने, पंजाब के लिए पांच और हरियाणा के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा की थी. पंजाब में लोकसभा की 13 सीट के लिए एक जून को, जबकि हरियाणा में 10 सीट के लिए 25 मई को मतदान होना है.