Search for:
  • Home/
  • India/
  • आम आदमी पार्टी ने शुरू किया ‘ज़ुल्म का जवाब वोट’ अभियान

आम आदमी पार्टी ने शुरू किया ‘ज़ुल्म का जवाब वोट’ अभियान

Punjab ujala news : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव प्रचार का बिगुल जोर-शोर से फूंकते हुए शनिवार को मोगा और जालंधर पहुंचकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की और उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटें जीतने के लिए काम करने को कहा।भगवंत मान ने आप कार्यकर्ताओं को उनके प्यार, विश्वास और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि पार्टी, राज्य और देश का भाग्य उन स्वयंसेवकों के हाथों में है जो अथक परिश्रम करते हैं। उन्होंने पार्टी के वालंटियरों से लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से बातचीत की और कहा कि तैयार हो जाएं। पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत सिंह अनमोल हैं जो एक गरीब परिवार से थे लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से ऊंचाइयों को छुआ। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा लेकिन उन्होंने सफलता हासिल की।आप के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक, आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, मंत्री और लोकसभा उम्मीदवार गुरमीत मीत हेयर, मंत्री और लोकसभा उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुंडियां, फरीदकोट से लोकसभा उम्मीदवार करमजीत सिंह अनमोल और अध्यक्ष (मंडी बोर्ड) ) हरचंद सिंह बरसट मीटिंग में मौजूद थे। जालंधर मीटिंग में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मंत्री लालजी सिंह भुल्लर, आप प्रत्याशी डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, मंत्री लालचंद कटारूचक, पार्टी के पंजाब महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, मंत्री अनमोल गगन मान, मंत्री बलकार सिंह, आनंदपुर साहिब से आप प्रत्याशी मलविंदर कंग, फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा और अन्य विधायक मौजूद थे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मान ने इस क्रांतिकारी और पवित्र भूमि के लोगों का स्वागत किया जो इस बैठक में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि वह सुबह 10 बजे चंडीगढ़ से निकले लेकिन दोपहर 2 बजे मोगा पहुंचे क्योंकि रास्ते में कई जगहों पर उनके काफिले को लोगों ने अपना प्यार, सम्मान औरआशीर्वाद देने के लिए रोका। उन्होंने कहा कि लोग इस बात से बहुत खुश और आश्चर्यचकित हैं कि एक सीएम उनसे मिलने के लिए इस तरह रुक रहे हैं। मैं 8 से 10 जगह रुका और लोगों से यही बातें सुनीं। उन्होंने कहा कि हमने दो साल में जो किया वो रिवायती पार्टियों ने 70 साल में नहीं किया।उन्होंने कहा कि आज किसी ने उन्हें बताया कि उनके गांव में 4 लोगों को बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के सरकारी नौकरी मिल गई है। एक व्यक्ति ने मुझे बताया कि 25 साल बाद उनके खेतों में नहर का पानी पहुंचा। एक अन्य व्यक्ति ने मुझे बताया कि उसकी गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है और यह पहला सीजन है जब उसे फसल को पानी देने के लिए रात में खेतों में नहीं जाना पड़ा। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में पर्याप्त बिजली मिली। एक व्यक्ति ने मुझे बताया कि जब पहला बिजली बिल शून्य आया था तो उसने सोचा था कि 2-4 महीने तक आएगा, लेकिन 600 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद से उसे शून्य बिजली बिल ही आ रहा है। मेरी मुलाकात एक दूधवाले से हुई जिसने कहा कि पहले लोग तीन-चार महीने में अपना हिसाब-किताब कर लेते थे और अचानक वे उसे हर महीने भुगतान करने लगे। लोगों ने उसे बताया कि शून्य बिजली बिल ने उनके वित्तीय बोझ को हल्का कर दिया है।मान ने आगे कहा कि लोगों को उनके घरों पर राशन मिल रहा है, लोग के दरवाजे पर रजिस्ट्री और दस्तावेज़ीकरण जैसी सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंच पा रहा है।