पंजाब में लगे भूकंप के झटके
Punjab ujala news : पंजाब के जालंधर, गुरदासपुर, लुधियाना, बटाला, होशियारपुर आदि इलाकों से भी भूकंप के झटकों की जानकारी मिल रही है। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.3 तीव्रता थी। इस भूकंप के झटके सिर्फ पंजाब-हिमाचल ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश का चंबा बताया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जापान और ताइवान में भूकंप आया था, जिससे भारी नुकसान हुआ था। ताइवान में आए भूकंप के कारण जहां कई लोगों की जान चली गई, वहीं कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस वजह से भूकंप का नाम सुनते ही लोगों में घबराहट होने लगती है।
