15-15 करोड़ रुपये में बिके बागी विधायक, हमारे पास सुबूत- CM का बड़ा दावा
Punjab ujala news : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना के कुटलैहड़ से चुनाव प्रचार की शुरूआत करते हुए कांग्रेस के छह बागियों पर सीधा हमला बोला. समूर कलां में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे. 25 विधायकों वाले जयराम ठाकुर सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, वह अपने विधायकों को बिकने से बचाएं. वह किसी भी मंडी में बिक सकते हैं, उन्हें बचाकर रखना. कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार पूरे 5 साल चलेगी.हमारे पास पैसे का नहीं, ईमानदारी, नैतिकता और जनता के हौसले का बल है.
सीएम ने कहा कि कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय 15-15 करोड़ रुपये में बिके हैं, इसका हमारे पास सुबूत है. पुलिस जांच में इसकी परतें खुलना शुरू हो गई हैं. होटलों का बिल किसना दिया, किसके पैसे से हेलीकॉप्टरों में घूमे, यह सब अब सामने आ रहा है. यह सब जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे.ठाकुर सुखविंदर सिंह ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि ये दलाल राजनीति में नहीं चाहिए. इन्हें वोट की चोट कर सबक सिखाएं, इनकी जमानत जब्त करा दें.
कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो उनके पास सिर्फ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के टेंडर के लिए अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता को फोन कराने के लिए आते थे, उन्होंने जनता की समस्याओं को कभी नहीं उठाया. वह जनता से जुड़े कामों को उन्हें पीए के पास दे जाते थे, मुझसे कभी इन्हीं कहा कि लोगों के काम कर दो, मैं खुद उनके दिए कागज पड़कर जनता के काम करता रहा. अब लड़ाई सत्य और झूठ की है. झूठ बार-बार सत्य से टकराएगा, भुट्टो बार-बार आकर झूठ बोलेगा. उसे सबक सिखाना है.
