लुधियाना में केक मेकरों पर सेहत विभाग सख्त
पंजाब के पटियाला में 24 मार्च को केक खाने से एक बच्ची की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रदेश के सेहत विभाग ने पूरे राज्य में आदेश जारी किए हैं कि समस्त बेकरी कारोबार करने वालों की चेकिंग की जाए। जिस जगह पर केक तैयार किए जा रहे हैं, उसकी भी वीडियो-ग्राफी करके तुरंत रेड टीम अधिकारियों के वॉट्सऐप ग्रुप में डाले।
बात करें लुधियाना की तो 2 दिन में अधिकारियों ने 7 बेकरियों पर दबिश देकर चेकिंग की। जानकारी देते हुए जॉइंट कमिश्नर फूड सेफ्टी डॉ. हरजोतपाल सिंह ने कहा कि सोमवार और मंगलवार को राज्य भर में केक के सैंपल भरे गए हैं। लैब से सैंपलों की जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके मुताबिक अगली कार्रवाई की जाएगी।
बेकरी संचालकों को सफाई रखने के आदेश वणर्नीय है कि मंगलवार को लुधियाना में भी डीएचओ डॉ. रिपुदमन कौर की अगुवाई में फूड टीम द्वारा शहरी इलाकों से केक के 3 सैंपल लिए हैं। डीएचओ ने कहा कि दो दिन में टीम ने सात बेकरियों की चेकिंग की है। अभी तक कुल 6 सैंपल भरे गए हैं। बैकरी संचालकों से अपील है कि खान-पान का सामान तैयार करते समय सफाई रखें।
