Search for:
  • Home/
  • India/
  • दिल्ली की मंत्री आतिशी का बड़ा दावा, कल सुबह 10 बजे करेंगी बड़ा खुलासा

दिल्ली की मंत्री आतिशी का बड़ा दावा, कल सुबह 10 बजे करेंगी बड़ा खुलासा

Punjab ujala news : दिल्ली की कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने सोमवार को कहा कि वह मंगलवार सुबह 10 बजे बड़ा खुलासा करेंगी. आप नेता ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अरविंद केजरीवाल की रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश करते हुए ईडी ने कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं. ईडी ने कोर्ट को बताया कि सीएम केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे हैं. ईडी ने यह भी दावा किया कि जब जांच अधिकारियों ने आप प्रमुख केजरीवाल से मामले के आरोपी विजय नायर के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि उनका उनसे कोई संबंध नहीं हैईडी ने कोर्ट को बताया कि मामले के मुख्य आरोपी विजय नायर का बयान दिखाकर केजरीवाल ने कहा कि विजय नायर उन्हें नहीं बल्कि आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे, विजय नायर की उनसे बहुत कम बातचीत होती थी. ईडी ने जैसे ही एएसजी नायर को कोर्ट में पेश किया तो उन्होंने आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया तो दोनों हैरान रह गए