Search for:
  • Home/
  • India/
  • अप्रैल में धूप ही नहीं बारिश के लिए भी रहें तैयार, मौसम विभाग का अलर्ट

अप्रैल में धूप ही नहीं बारिश के लिए भी रहें तैयार, मौसम विभाग का अलर्ट

Punjab ujala news : अप्रैल के महीने की शुरुआत हो गई है और साथ ही पूरे देश में गर्मी भी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग (IMD) पहले ही यह स्‍पष्‍ट कर चुका है कि अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. इसी बीच उनकी तरफ से एक और बड़ी जानकारी भी उपलब्‍ध कराई गई है. आईएमडी का कहना है कि इस महीने भीषण गर्मी के साथ-साथ बारिश भी खूब होगी. आमतौर पर अप्रैल के महीने में बारिश कम ही होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. मौसम विभाग का कहना है कि राजस्‍थान के अलावा गुजरात, महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश व कुछ अन्‍य राज्‍यों में इस महीने काफी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग की तरफ से दिए गए एक अपडेट में कहा गया, ‘उत्‍तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्‍सों और मध्‍य भारत के कई हिस्‍सों, उत्‍तरी प्रायद्वीपीय भारत, पूर्वी और उत्‍तरी-पूर्वी भारत में सामान्‍य या सामान्‍य से अधिक बारिश होने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिती तटीय इलाकों में अप्रैल के महीने में सामान्‍य से कम बारिश होने की उम्‍मीद है.’