Search for:
  • Home/
  • Political/
  • पंजाब सरकार 2 और टोल प्लाजा बंद करेगी

पंजाब सरकार 2 और टोल प्लाजा बंद करेगी

पंजाब सरकार जल्दी दो और टोल प्लाजा बंद करने जा रही है। CM भगवंत मान ने इसका ऐलान अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किया। उन्होंने बताया कि लुधियाना से बरनाला बया सुधार रायकोट महिल कलां में दो टोल प्लाजा हैं। इनमें एक टोल प्लाजा गांव रकबा के नजदीक मुल्लांपुर व दूसरा गांव महिल कलां के नजदीक है। दोनों एक ही कंपनी हैं।

सीएम ने लिखा है कि कंपनी ने कोविड व किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिन टोल प्लाजा बढ़ाने की अनुमति मांगी थी। इसे पंजाब सरकार ने नहीं माना है। यह दोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे से बंद हो जाएंगे। उन्होंने आखिर में लिखा है इंकलाब जिंदाबाद।