पंजाब सरकार ने रिंकू-अंगुराल की सुरक्षा घटाई
जालंधर से आम आदमी पार्टी से लोकसभा सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू और जालंधर वेस्ट से पूर्व MLA शीतल अंगुराल की सुरक्षा में कटौती करने के आदेश हुए हैं। रिंकू की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के कमांडो वापस बुला लिए गए हैं। साथ ही एक सुरक्षा गाड़ी (पाइलेट जीप) को भी सुरक्षा से हटा दिया गया है। इसी तरह विधायक अंगुराल की सुरक्षा में भी कटौती के आदेश हुए हैं। हालांकि अभी तक अंगुराल के सुरक्षाकर्मी कम नहीं किए गए हैं।
आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद पंजाब सरकार ने सांसद सुशील रिंकू की सुरक्षा में ये बड़ी कटौती की है। रिंकू के पास पहले चार पुलिसकर्मी और 4 स्पेशल ट्रेंड कमांडो सुरक्षा के लिए मौजूद थे। मगर सरकार ने 4 कमांडो वापस बुला लिए हैं। 2 की रवानगी कल यानी शुक्रवार को हो गई थी। वहीं, दो की रवानगी आज या फिर सोमवार तक हो जाएगी। जल्द ही अंगुराल की भी सुरक्षा घटाई जाएगी।
