जालंधर में पूर्व सांसद रिंकू का रोड शो आज
Punjab ujala news : भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल आज यानी शुक्रवार को रोड शो करेंगे। ये रोड शो शाम करीब चार बजे स्वामी विवेका नंदर चौक (वर्कशॉप चौक) से शुरू होगा और शाम करीब पौने 6 बजे डॉक्टर बीआर अबेडकर चौक पर पहुंचकर खत्म होगा। आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद दोनों का पहला रोड शो है। जिसमें दोनों नेता एक साथ लोगों से मिलेंगे। इसे लेकर पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
