मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म
Punjab ujala news : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिता बन गए हैं. सीएम मान की ओर से सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर बेटी के जन्म की जानकारी दी गई है. पंजाब के सीएम ने कहा कि भगवान ने यह तोहफा दिया है. फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. इससे पहले जनवरी में सीएम मान ने खुद पत्नी गुरप्रीत कौर के प्रेग्नेंट होने की सूचना दी थी.
गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम मान ने अपने संबोधन में पत्नी गुरप्रीत कौर के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था, “मैं आप सबके सामने एक निजी अनाउंसमेंट करना चाहता हूं कि मेरे घर भी खुशियां आने वाली हैं. मार्च के महीनें में, मेरी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं. लेकिन, आपको जानकर खुशी भी होगी और हैरानी भी होगी कि आज तक हमने यह जानने की कोशिश नहीं कि उनके घर बेटा आने वाला है या बेटी और करना भी नहीं.”
