जालंधर-अमृतसर हाईवे पर ट्राला-एक्टिवा की भिड़ंत
Punjab ujala news : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर करतारपुर के पास जालंधर नंबर की एक्टिवा को ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार 7 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पिता गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। घटना में बच्ची की मां और उसके एक भाई को कोई चोट नहीं आई, क्योंकि वह सड़क किनारे गिर गए थे। वहीं, पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
