दिल्ली विधानसभा की बैठक रद्द
Punjab ujala news : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया. ईडी केजरीवाल को अपने कार्यलाय लेकर गई. दिल्ली सीएम को शुक्रवार (22 मार्च) को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा. दिल्ली हाई कोर्ट के जरिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.
ईडी एक बार फिर से केजरीवाल से शुक्रवार सुबह पूछताछ कर रही है. दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन भी शुरू हो गया है. आप ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल के परिवार से मुलाकात नहीं करने दी जा रही है. पार्टी का कहना है कि इतिहास में पहली बार सिटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है. बीजेपी केजरीवाल को लोकसभा चुनाव प्रचार से रोकना चाहती है.
