PSL में सिगरेट फूंकता नजर आया पाकिस्तानी क्रिकेटर
Punjab ujala news : पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तानके बीच खेला गया. इस मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मैच के दौरान इस्लामाबाद यूनाइटेड का एक खिलाड़ी स्मोक करता नजर आया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
पहली इनिंग में अपना स्पेल खत्म करने के बाद इमाद वसीम ड्रेसिंग रूम पहुंचे. जहां उन्हें स्मोक करते हुए देखा गया. यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई. इमाद ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट झटके थे. उन्होंने यासिर खान, डेविड विली, जॉनसन चार्ल्स, खुशदिल शाह और क्रिस जॉर्डन का विकेट लिया था. इमाद के इस शानदार स्पेल के दम पर इस्लामाबाद खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब रही.
