Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Jalandhar : बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला

Jalandhar : बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला

Punjab ujala news : जालंधर में फिल्लौर के पास एक बाइक सवार युवक पर तेजधार हथियारों से अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। ये वारदात गांव बच्छोवाल के पास हुई थी। इसमें फिल्लौर का ही रहने वाला मिंटू नाम का युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। देर रात उसको इलाज के लिए जालंधर सिटी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मिंटू ने बताया कि हमला करने वाले सभी युवक गांव बच्छोवाल के ही थे।

घेर कर की वारदात

मिंटू ने बताया कि वह घटना के वक्त अपने गांव के पास ही थी। रात में वह कहीं जाने के लिए घर से बाइक निकालकर अभी घर से कुछ दूर पहुंचे ही थे। इतने में 2 हमलावरों ने ईंट मारकर बाइक से मिंटू को गिरा दिया। अभी वह उक्त हमलावरों से बात करने के लिए उठ ही रहा था कि इतने में एक आरोपी ने पीछे से तेजधार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिसके बाद दूसरे आरोपी ने किसी चीज से उसकी आंख पर वार किया। मौके पर एक एक कर 7 हमलावर इकट्ठा हो गए थे।

लोग इकट्ठा हुए तो भागे आरोप

मिंटू ने बताया कि आंख पर वार होने के बाद उसे नहीं पता लगा कि वह कहां है। मिंटू बेसुध होकर जमीन पर गिर गया था। आसपास के लोगों के मुताबिक आरोपी क्राइम सीन पर करीब पांच मिनट तक मिंटू के साथ मारपीट करते रहे। जब गांव के लोग इकट्ठ होना शुरू हुए तो सभी आरोपी मौक से फरार हो गए थे।