एक तरफ आरटीओ को जिला चुनाव अधिकारी का नोटिस, दूसरी तरफ कांग्रेस का पुतला फूंक प्रदर्शन
डीसी-कम-जिला चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल ने आरटीओ आदित्य गुप्ता को नोटिस जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने आदित्य गुप्ता के खिलाफ डीसी दफ्तर के सामने पुतला फूंक प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार 12 मार्च तक ड्यूटी आरटीओ आदित्य गुप्ता ज्वाइन नहीं करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।यह नोटिस लोकसभा चुनाव दौरान विधानसभा हलका 37 जालंधर कैंट के सहायक रिटर्निंग अधिकारी को निकाला गया है। इसमें कहा गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार तैयारियां चल रही हैं और मुख्य चुनाव कमीशन व पंजाब चुनाव कमीशन की तरफ से लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश व चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
