Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Crime : होशियारपुर में शादी वाले घर पर हमला

Crime : होशियारपुर में शादी वाले घर पर हमला

Punjab ujala news : पंजाब में होशियारपुर के कस्बा टांडा उड़मुड़ में दो साल पुराने हत्या का प्रयास केस में गवाही देने वाले परिवार पर करीब एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिस घर पर हमला हुआ, उस घर में 11 मार्च की शादी थी। पहले तो घर के बाहर ईंट-पत्थर बरसाए गए, फिर घर के अंदर घुसकर तेजधार हथियारों से सामान तोड़ा। इस दौरान आरोपियों ने घर में हवाई फायरिंग भी की।घटना में दूल्हा और उसके पिता जख्मी हुए हैं। पूरी घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें आरोपी हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना टांडा की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आंगन में बैठकर शादी का शगुन गिन रहा था परिवार टांडा उड़मुड़ के गांव रानी पिंड के रहने वाले जसविंदर सिंह ने पुलिस से कहा कि उनके घर में बेटे मनिंदर सिंह की शादी थी। इसी के चलते घर में काफी मेहमान आए हुए थे। बीते दिन रोजाना की तरह पूरा परिवार घर के आंगन में बैठा हुआ था। शाम करीब साढ़े 6 बजे एक दर्जन हमलावरों ने पत्थराव शुरू कर दिया। घटना के वक्त परिवार घर के आंगन में बैठकर शादी में मिला शगुन गिन रहा था।