प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में करेंगे बड़ा ऐलान
नरेंद्र मोदी कुछ देर में बड़ा ऐलान करने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधे घंटे में करेंगे बड़ा ऐलान. यह घोषणा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर हो सकती है।दरअसल, भारत सरकार आज रात नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) 2019 के नियम लागू करने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएए के नियम आज यानी सोमवार रात से लागू होने की संभावना है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र सरकार का यह बड़ा ऐलान होगा.
बताया जा रहा है कि आदर्श चुनाव संहिता लागू होने से पहले किसी भी समय गृह मंत्रालय द्वारा सीएए नियमों को अधिसूचित किया जा सकता है. इन नियमों के तहत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से भारत में अल्पसंख्यकों के भारतीय नागरिकता आवेदन सुनिश्चित किए जाएंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को लाइव संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या घोषणा करेंगे, इसके बारे में फिलहाल कोई निश्चित जानकारी नहीं है.
