जालंधर : ट्रेन से कट कर व्यक्ति की मौत
Punjab ujala news : जालंधर में राम नगर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की सुबह तक पहचान नहीं हुई है। घटना देर रात करीब 12 बजे हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि ये सुसाइड है या फिर हादसा। इस पर जांच की जा रही है।
