Search for:
  • Home/
  • Political/
  • पंजाब के सांसद की गिरफ्तारी से पहले बवाल

पंजाब के सांसद की गिरफ्तारी से पहले बवाल

Punjab ujala news : लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू थोड़ी देर में गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कुछ दिन पहले नगर निगम के ऑफिस को ताला लगाया था। जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली।बिट्टू ने इसका ऐलान किया था, जिसके बाद भारी संख्या में समर्थक डीसी ऑफिस के बाहर आ गए हैं। उनके साथ पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू भी मौजूद हैं। माहौल तनावपूर्ण होते देख वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

सांसद बिट्टू ने कहा कि AAP सरकार कांग्रेस को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी जालिम सरकार के अत्याचार से घबराने वाले नहीं हैं। यदि सरकार झूठे पर्चे करके जेल भेजन चाहती है तो वह डरने वाले नहीं हैं। बिट्टू के मुताबिक, आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखा देंगे।