Search for:
  • Home/
  • India/
  • केन्‍द्र सरकार करीब 40 लाख किसानों पर ‘धनवर्षा’ को तैयार

केन्‍द्र सरकार करीब 40 लाख किसानों पर ‘धनवर्षा’ को तैयार

Punjab ujala news :केन्‍द्र सरकार देशभर के करीब 40 लाख किसानों पर ‘धनवर्षा’ को तैयार है. सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ज्‍यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होगी. उन्‍हें केवल 10 मिनट का समय लगाना होगा और उनके अकाउंट में रुपये पहुंच जाएंगे. किसान भाइयों खेत खलिहान से थोड़ा समय निकालकर शर्तें पूरी करो और सरकार की इस योजना का लाभ उठा लो.सरकार ने हाल ही में पीएम किसान सम्‍मान निधि की 16वीं किस्‍त किसानों के खाते में ट्रांसफर की है. इनमें करीब 75 लाख ऐसे किसान थे, जिन्‍हें मौजूदा किस्‍त के साथ रुकी हुई पिछली किस्‍त भी दी गयी थी. कुल 9.12 करोड़ किसानों इस योजना के तहत किस्‍त दी गयी थी.यह काम दो तरह से हो सकता है. किसान पीएम किसान एप को फोन में अपलोड करके ईकेवाईसी करा सकते हैं या फिर कामन सर्विस सेंटर पर जाकर अपडेट कराया जा सकता है. इस तरह किसानों की रुकी हुई किस्‍त दोबारा शुरू हो सकती है.

मौजूदा समय करीब 40 लाख किसान ऐसे हैं, जिनकों पहले पीएम सम्‍मान निधि मिलती थी, लेकिन बाद में ईकेवाईसी या फिर आधार लिंक न होने की वजह से किस्‍त रुक गयी है. सरकार इन किसानों को किस्‍त देने को तैयार है. दिनरात मेहनत करने वाले इन किसानों को 10 मिनट का समय निकालना होगा. अपना ईकेवाईसी या फिर बैंक में आधार लिंक कराना होगा.

किसान केवल https://chatbot.pmkisan.gov.in/Home/Index इस लिंक पर क्लिक करके किस्‍त रुकने का कारण पता कर सकते हैं. इसमें अपना मोबाइल नंबर और कार्ड नंबर डालना होगा. इसके साथ ही पूरी जानकारी मिल जाएगी.

इस लिंक से अपना नाम देख सकते हैं

किसान भाई https://www.pmkisanstatus.com लिंक को सेव कर लें और इस पर क्लिक करके अभी अपना स्‍टेटस चेक कर सकते हैं.