जालंधर : वेरका मिल्क प्लांट में मुलाजिमों का धरना
Punjab ujala news : जालंधर वेरका मिल्क प्लांट के बाहर आउटसोर्स मुलाजिम यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर आज धरना लगाया गया। ये धरना प्लांट के मुख्य ऑफिस के बाहर लगाया गया है। यूनियन के प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी न हुई तो वह पूर्ण रूप से दूध की सप्लाई बंद कर देंगे।यूनियन प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि उनकी सबसे प्रमुख मांग है कि प्लांट में आउटसोर्सिंग भर्ती बंद की जाए और लंबे समय से काम कर रहे कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि हर बार उन्हें सिर्फ लारा लगाया जा रहा है। मगर, उनकी मांगे पूरी नहीं की जा रही। अगर इस बार मांग पूरी नहीं हुई तो पूरे राज्य की दूध सप्लाई बाधित होगी।
अधिकारी बोले- समस्या का जल्द हल किया जाएगा
अनिल कुमार ने कहा कि हम ऐसा कदम उठाना नहीं चाहते, मगर अधिकारियों द्वारा उन्हें अपनी मांगों को लेकर मजबूर किया जा रहा है। उधर, वेरका मिल्क प्लांट में तैनात अफसर जितेंद्र पाल सिंह ने कहा कि एक-दो दिन में समस्या का हल कर दिया जाएगा और मुलाजिमों की डिमांड पूरी की जाएगी। जिसके बाद दोबारा सारा काम सामान्य स्थिति से चलना शुरू हो जाएगा।
