जालंधर के अग्रवाल ढ़ाबे पर नगर निगम की कार्रवाई
Punjab ujala news : जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग द्वारा सोमवार को सुबह सुबह बड़ी कार्यवाही की गई। शहर से सबसे चर्चित ढाबों में से एक कूल रोड पर स्थित अग्रवाल ढ़ाबे की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। अभी बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल ही रहा था। एटीपी सुखदेव ने कहा है कि नगर निगम से बिना मंजूरी लिए उक्त बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। जिसके चलते ये कार्रवाई की गई।
एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने बताया कि आज यानी सोमवार को नगर निगम द्वारा अग्रवास ढ़ाबे की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। एटीपी सुखदेव ने कहा- इसे लेकर उन्हें नोटिस भी दिया गया था। बिल्डिंग का नक्शा तक पास नहीं करवाया गया था।मगर फिर भी निर्माण कार्य जारी रहा और उसकी कोई भी अथॉरिटी नहीं ली गई। उन्होंने कहा- अगर ढ़ाबा मालिक द्वारा लगाई गई सील खोली गई या दोबारा काम शुरू किया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने बताया कि बीते दिन पंजाब लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह और नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के साथ बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों की मीटिंग हुई थी। जिसमें उन्हें शहर की अवैध इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे।
