जालंधर में नशा तस्कर गिरफ्तार
Punjab ujala news : जालंधर में सिटी पुलिस ने कपूरथला के नशा तस्कर एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कपूरथला, सुभानपुर के गांव बादशाहपुर के रहने वाले गुरनाम सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी कपूरथला से जालंधर डिलीवरी देने आया था।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदरसिंह कंबोज ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी भारी मात्रा में नशा लेकर जालंधर के बस्ती बावा खेल एरिया में आ रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ द्वारा नाकाबंदी कर दी गई।इस दौरान पुलिस ने एक्टिवा पर सवार होकर आए रहे तस्कर गुरनाम को रुकने का इशारा किया। मगर वह पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगा था। मगर किसी तरह आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उससे एक किलो अफीम बरामद की।
